आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी रांची के छात्रों ने किया पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण, आधुनिक उद्योग प्रबंधन के सीखे गुर

Puja Bharti
3 Min Read

RKDF University Ranchi Students Visit Parle-G Factory

रांची: विद्यार्थियों को व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ने और उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा प्रतिष्ठित पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। “क्लासरूम से इंडस्ट्री तक, ज्ञान से अनुभव तक” थीम पर आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने आधुनिक उत्पादन प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और प्रोफेशनल कार्यसंस्कृति को करीब से समझा।

स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने पार्ले-जी फैक्ट्री में उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, सप्लाई चेन और आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं को करीब से समझा

भ्रमण के दौरान छात्रों ने बिस्किट निर्माण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। कच्चे माल की गुणवत्ता जांच से लेकर स्वचालित उत्पादन, आधुनिक बेकिंग तकनीक, गुणवत्ता परीक्षण, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग और वितरण प्रणाली तक की पूरी प्रक्रिया को विशेषज्ञों की देखरेख में समझा। फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया कि किसी भी सफल ब्रांड की पहचान गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार और ग्राहक विश्वास से बनती है।

पार्ले-जी प्लांट के निदेशक जगन्नाथ झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योगों को ऐसे युवा प्रोफेशनल्स की आवश्यकता है, जिनके पास शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव, तकनीकी समझ और समस्या समाधान की क्षमता हो। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती तकनीकों के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखने की सलाह दी।

क्लासरूम से इंडस्ट्री तक’ थीम पर आयोजित शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को व्यवहारिक शिक्षा और उद्योग जगत का वास्तविक अनुभव मिला।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. चटर्जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने के लिए नियमित रूप से इंडस्ट्री विजिट, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट, विशेषज्ञ व्याख्यान और प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख अंकित प्रकाश ने कहा कि “Learning Beyond Classrooms, Experience Beyond Books” विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सोच का आधार है और आने वाले समय में भी छात्रों के लिए ऐसे औद्योगिक भ्रमण आयोजित किए जाएंगे।

पार्ले-जी फैक्ट्री के औद्योगिक भ्रमण में छात्रों ने आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग, गुणवत्ता प्रबंधन और सप्लाई चेन की बारीकियों को जाना।

विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अपने शैक्षणिक जीवन का प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पुस्तकों में पढ़े गए प्रबंधन सिद्धांतों और वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं के बीच संबंध को समझने का अवसर मिला। इस अनुभव ने उनके आत्मविश्वास और करियर के प्रति दृष्टिकोण को और मजबूत किया।

आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। इसी दिशा में विश्वविद्यालय उद्योग-अकादमिक सहयोग को लगातार मजबूत कर रहा है।

Share This Article