रांची। पिठोरिया चौक स्थित व्हाइट लिली यूनिसेक्स सैलून में मिस झारखंड सृष्टि केरकेट्टा और मिसेज झारखंड प्रिया सिंह राव का विशेष आगमन हुआ। दोनों ने सैलून में उपलब्ध विभिन्न आधुनिक ब्यूटी और ग्रूमिंग सेवाओं का अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने सैलून की आधुनिक सुविधाओं, खुशनुमा वातावरण और प्रशिक्षित स्टाफ के व्यवहार की सराहना की।

पिठोरिया में आधुनिक ब्यूटी और ग्रूमिंग सेवाओं की शुरुआत
पिठोरिया चौक पर हाल ही में शुरू हुआ व्हाइट लिली यूनिसेक्स सैलून स्थानीय लोगों को आधुनिक और प्रीमियम ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। सैलून में आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्राहकों के लिए स्वच्छ और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

सैलून में फेशियल, मैनिक्योर, पैडिक्योर, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर कटिंग और हेयर स्टाइलिंग समेत कई सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।

सृष्टि केरकेट्टा ने की सैलून की सराहना
मिस झारखंड सृष्टि केरकेट्टा ने सैलून के अनुभव को लेकर कहा कि यहां का वातावरण काफी खुशनुमा है और स्टाफ प्रशिक्षित एवं व्यवहार कुशल है। उन्होंने सैलून में उपलब्ध आधुनिक ब्यूटी सेवाओं और सुविधाओं की भी सराहना की।
प्रिया सिंह राव ने कहा- आत्मविश्वास ही असली गहना
मिसेज झारखंड प्रिया सिंह राव ने कहा कि सुंदर और ग्लैमरस दिखना हर महिला के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ही असली गहना है और व्हाइट लिली सैलून उसे निखारने का बेहतर स्थान है।

संचालक दुर्गा कुमारी ने जताया आभार
व्हाइट लिली यूनिसेक्स सैलून की संचालक दुर्गा कुमारी ने कहा कि मिस झारखंड और मिसेज झारखंड जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों का सैलून में आना और सेवाओं की सराहना करना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सैलून का उद्देश्य पिठोरिया और आसपास के लोगों को स्वच्छ, हाइजीनिक वातावरण में आधुनिक ब्यूटी और ग्रूमिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर सैलून के संचालक और स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे और दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।



