Big FM Investment Summit 2026: रांची में निवेश के विकल्पों पर चर्चा, JM Financial ने दी जरूरी जानकारी

Puja Bharti
2 Min Read

रांची, 18 सितंबर 2026:होटल कैपिटल हिल, रांची में शुक्रवार को Big FM द्वारा Big Investment Summit का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाइनेंशियल पार्टनर JM Financial की टीम ने सहभागिता की। समिट में अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया और निवेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

निवेश के सही विकल्पों पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान JM Financial के अनुभवी विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और उपलब्ध विकल्पों को समझकर अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार निर्णय कैसे लिया जा सकता है।सत्र में शेयर बाजार से जुड़े मौजूदा विकल्पों, अलग-अलग निवेश माध्यमों और जोखिम एवं संभावित रिटर्न को समझने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने विशेषज्ञों से निवेश से जुड़े सवाल पूछे और उनके जवाब हासिल किए।

Big FM और JM Financial की टीम रही मौजूद

कार्यक्रम में Big FM झारखंड की टीम की सक्रिय मौजूदगी रही। इस दौरान झारखंड हेड अजय गोप, प्रोग्रामिंग हेड ओमार शादाब हाशमी, RJ राशि सहित मार्केटिंग टीम से सूरज, प्रियरंजन और आशना मौजूद रहे।वहीं JM Financial की ओर से शेशिजा शोम (Deputy Manager), आकाश जायसवाल (Vice President) और पूजा सिंह (Senior Manager) ने कार्यक्रम में सहभागिता की और निवेश से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की।

अलग-अलग प्रोफेशन के लोगों ने लिया हिस्सा

Big Investment Summit में विभिन्न क्षेत्रों और प्रोफेशन से जुड़े लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को निवेश की बुनियादी समझ, उपलब्ध विकल्पों और वित्तीय योजना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम के अंत में Big FM की ओर से उपस्थित प्रतिभागियों को गिफ्ट भी दिए गए। समिट में निवेश से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Share This Article